Calcium एक ऐसा mineral है जो हमारे शरीर और उसकी क्रियाओं के लिए बहुत जरूरी है।  Calcium का निर्माण हमारे शरीर में नहीं हो सकता इसलिए हमें इसकी पूर्ती बाहरी तत्वों से करनी पड़ती है।  स्वस्थ हड्डियों के निर्माण और रखरखाव के लिए कैल्शियम बहुत ही आवश्यक है। Calcium अन्य खनिजों के साथ मिलकर कठोर क्रिस्टल बनाता है जिससे हड्डियों को मजबूती और उसे संरचना मिलती है। शरीर का लगभग 99% Calcium हड्डियों में पाया जाता है।

Calcium की कुछ मात्रा रक्त में अवशोषित हो जाती है और हृदय, मांसपेशियों, रक्त और तंत्रिकाओं के स्वस्थ कामकाज के लिए उपयोग की जाती है। हड्डियां Calcium bank की तरह काम करती हैं। यदि आपके आहार में पर्याप्त Calcium नहीं है तो आपका शरीर आपकी हड्डियों में से कैल्शियम लेके शरीर के अन्य भागो में पंहुचा देगा जहाँ कैल्शियम की जरूरत होगी। यदि ऐसा होता है तो आपकी हड्डियों का घनत्व (bone density) धीरे-धीरे कम हो जाएगा और आपको osteoporosis होने का खतरा हो सकता है।

Calcium क्या करता है और इसे  कितनी मात्रा में लेना चाहिए ?

Calcium आपके शरीर में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला  खनिज है और यह आपकी हड्डियों और दांतों का निर्माण करता है। यह आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत रखता है और आपके शरीर की समग्र संरचना को मजबूत रखता है। Calcium का उपयोग आपकी मांसपेशियों को कार्य करने में मदद  करता है, proper blood flow में मदद करता है, और आपकी nerves को आपके पूरे शरीर में information देने में मदद करता है। लेकिन केवल कैल्शियम लेने से ही यह शरीर को फायदा नहीं पहुँचता बल्कि इसके absorption के लिए विटामिन D भी बहुत जरूरी है  इसलिए इसके बिना शरीर पर्याप्त मात्रा में Calcium प्राप्त नहीं कर सकता है। इसके अलावा, जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते हैं, हमारा शरीर Calcium को absorb करने में उतना कुशल नहीं होता है।

आपकी व्यक्तिगत Calcium की ज़रूरतों को आपके Dietitian के सलाह पे बाद ही ले जो हर व्यक्ति की उनके body weight  के अनुसार अलग अलग हो सकती है।  

कैल्शियम की हर व्यक्ति को अलग अलग मात्रा में जरूरत होती है जैसे- 

  • आयु 19-50 वर्ष: प्रति दिन 1,000 मिलीग्राम (पुरुष), 1000 मिलीग्राम (गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं सहित)
  • आयु 51-70 वर्ष: 1,000 मिलीग्राम (पुरुष), 1,200 मिलीग्राम (महिला)
  • आयु 70+: पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए प्रति दिन 1,200 मिलीग्राम

Calcium को अपने आहार में शामिल करने के तरीके

उम्र बढ़ने की प्रक्रिया के दौरान हड्डियां कमज़ोर होने लगती है और कमज़ोर होने की दर हड्डी के मजबूत होने की दर से काफी अधिक होती हैं। हड्डियाँ पतली और नाजुक होती चली जाती हैं, लेकिन हड्डियों के नुकसान को धीमा किया जा सकता है। Calcium और विटामिन D का सेवन करने से osteoporosis और कई हड्डियों से जुडी बीमारियों  को रोका जा सकता है। दैनिक आहार में Calcium प्राप्त करने के दो मुख्य तरीके हैं –

1. रोजाना Calcium युक्त खाद्य पदार्थ खाएं, जैसे:

  • सभी तरह की हरी सब्जियां और फल 
  • ब्रोकोली, गोभी जैसी सब्जियां
  • चले और दालें
  • दूध, छाछ, पनीर और दही 
  • संतरे और केले 

2. हर दिन मल्टीविटामिन या Calcium सप्लीमेंट लें

आपके शरीर तो रोज लगभग 1000 mg कैल्शियम की आवश्कता होती है लेकिन यदि आप इन्हे किन्ही कारणों से अपनी diet के माधयम से नहीं ले पाते है तो आप कैल्शियम और विटामिन supplements को अपना सकते है।  कैल्शियम और विटामिन supplements आपकी शरीर की जरूरतो को पूरा करने के साथ आपके शरीर को तंदरुस्त रखता है और उसे कई तरह के रोगो से लड़ने में मदद करता है। आपको market में कई तरह के supplement देखने को मिल जायेगे पर आपको एक अच्छे और trusted brand  के ही supplement का सेवन करना चाहिए तभी वो आपको एक अच्छा result दे सकती है।  आप Marc lab  के कैल्शियम सप्लीमेंट्स जैसे calvit 12, calvit LC, calvit max और calvit plus जैसे supplements का use कर सकते है।  इसके अलावा immunity और bone से related supplements जैसे Imunotop-h और Bonesafe का भी आप use कर सकते है।  

Supplement  लेना एक अच्छा विचार है लेकिन इसको लेने का भी एक तरीका है।  यदि आप किसी भी प्रकार का calcium या अन्य supplement लेते है तो आपको निम्न सुझावों के साथ इसे याद रखना होगा –

  • Supplements को आपको रोज़ाना एक fix time पे लेना होगा। 
  • जिस चीज़ का आप सप्लीमेंट ले रहे हो ध्यान रहे उसकी मात्रा की कमी आपके आहार में हो। 
  • Supplements के साथ यदि आप कोई अन्य दवा ले रहे है तो ध्यान रहे दोनों के बीच एक fix gap  हो। 
  • बच्चो को कैल्शियम Supplements देने से पहले डॉक्टर से उसकी dose व time निश्चित कर ले। 
  • Supplements वैसे तो पूरी तरह सुरक्षित होते है पर किसी भी medicial condition या अन्य स्थिति को नज़र रखते हुए इसे डॉक्टर की सलाह के बाद ही ले।  
Scroll to Top